Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सड़क दुर्घटना में दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो घायल

लालपुर, अम्बेडकर नगर। घर जा रहे मजदूर को अकबरपुर की तरफ से आ रही एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया दुर्घटना देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचित किया सूचना पर पहुंची डायल 112 में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य नगपुर ले गई जबकि चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुवा के पास घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कन्नूपुर गांव निवासी देवराज पुत्र रामनाथ तथा विवेक पुत्र बाबूराम जलालपुर के एक टेंट हाउस पर काम करता था जो देर रात लगभग 11 बजे काम कर घर वापस जा रहा था इसी दौरान अशरफपुर भुवा गांव के पास पहुंचा था तभी अकबरपुर से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया । सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल युवकों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गई । जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि दुर्घटना करने वाले चार पहिया वाहन को पुलिस ने कोतवाली ले आई। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar