Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों का लिया गया जायजा

संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों का लिया गया जायजा

योध्या। मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जनपद की सदर, सोहावल एवं रुदौली तहसीलें आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आती हैं। सदर तहसील के माझा मोड़ाडीहा, माझा मुंडाडीहा बस्ती, माझा सलेमपुर, माझा पूरे चेतन, माझा पीपरी संग्राम, माझा मड़ना, माझा रामपुर पुवारी एवं माझा काजीपुर, सोहावल तहसील के माझा कला तथा रुदौली तहसील के कैथी माझा, सराय नासिर, पसेया, संडरी और उधरौरा समेत कई गांवों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ चौकियों की स्थापना समय से सुनिश्चित की जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, पशुओं के चारे, अस्थायी शौचालयों और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में राहत सामग्री, नावों, बचाव उपकरणों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बनाए रखें।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जनपद प्रशासन संभावित बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar