Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ट्रस्ट की बैठक में चंपत व अनिल के इस्तीफे पर होगा विचार

ट्रस्ट की बैठक में चंपत व अनिल के इस्तीफे पर होगा विचार

योध्या। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की छह जुलाई को होने वाली बैठक में महासचिव चम्पतराय, सदस्य डा. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। बैठक का एजेन्डा प्रकाश में आया है तथा यह सोशल मीडिया पर वायरल है।

बैठक को ट्रस्ट के अध्यक्ष की अनुमति से कोषाध्यक्ष ने बुलाया है।

न्यासी बैठक सूचना के वायरल पत्र में कहा गया है कि बैठक मणिरामदास छावनी में दोपहर तीन बजे होगी। इसमें महामंत्री चम्पतराय व न्यासी डा. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। इसके साथ न्यास के दान पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के सम्बंध में एसआईटी के अंतरिम प्रत्यावेदन की जानकारी, आगामी मंदिर प्रबन्धन सम्बंधित व्यवस्थाओं पर विचार, वित्त वर्ष के 25-26 के अलेखापरीक्षित आय व्यय पत्रक, तुलनापत्र एवं अन्य वित्तीय विवरण की जानकारी एवं स्वीकृति को बैठक के एजेन्डे में शामिल किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar