Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
20 हजार चुरा कर भाग रहे दरोगा जी को ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर जमकर कूटा, देखें VIDEO

20 हजार चुरा कर भाग रहे दरोगा जी को ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर जमकर कूटा, देखें VIDEO

UP Police Corruption Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वर्दीधारी दरोगा पर ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा है.

चोरी पकड़े जाने पर बीच सड़क पर ड्राइवर ने दरोगा का कॉलर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यूपी के हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में दरोगा गिरीश मिश्रा की बीच सड़क पर जमकर पिटाई हो गई. यमुना पुल पर भागते समय पकड़े जाने और तलाशी में रुपये बरामद होने पर गुस्से में आए ड्राइवर महेश ने दरोगा का कॉलर पकड़कर उन्हें सरेआम पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

20 हजार रुपये चुपके से चुराए (Cop caught stealing)

जानकारी के मुताबिक,दरोगा गिरीश मिश्रा घाटमपुर से एक ट्रक में सवार हुए थे. आरोप है कि सफर के दौरान दरोगा ने मौका पाकर ट्रक ड्राइवर के पास रखे 20 हजार रुपये चुपके से चुरा लिए. इसके बाद जैसे ही ट्रक यमुना पुल के पास पहुेचा, दरोगा ने उतरकर वहां से भागने की कोशिश की. दरोगा की हरकतों पर शक होने पर ट्रक ड्राइवर महेश ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बीच सड़क पर ही दबोच लिया.

20 हजार रुपये बरामद (Truck driver thrashing cop)

जब ड्राइवर ने दरोगा की तलाशी ली, तो उनके पास से चोरी किए गए पूरे 20 हजार रुपये बरामद हो गए. दरोगा के पास से अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई मिलते ही ड्राइवर महेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने बीच सड़क पर ही वर्दीधारी दरोगा का कॉलर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. आक्रोशित ड्राइवर ने सरेआम दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

इस पूरी घटना के दौरान यमुना पुल पर लंबा जाम लग गया और वहां मौजूद राहगीरों ने इस पूरी मारपीट और दरोगा की शर्मनाक करतूत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूपी पुलिस और महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढे़ं: थम नहीं रहा पत्नियों का कहर: फतेहपुर में सोते पति को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, पति समाज में खौफ

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi