Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बुलाती है मगर जाने का नहीं.! प्रेमिका के बुलावे पर आया प्रेमी, फिर घर की फर्श फाड़कर निकला सड़ा-गला शव; देखें VIDEO

बुलाती है मगर जाने का नहीं.! प्रेमिका के बुलावे पर आया प्रेमी, फिर घर की फर्श फाड़कर निकला सड़ा-गला शव; देखें VIDEO

UP Crime: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए शव को कमरे में दफना दिया.

दो दिन बाद तेज बदबू के कारण इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ.

दरअसल, प्रेमी के साथ रह रही रीता के घर 29 जुलाई की रात उसका पति रामप्रकाश पहुंचा. दोनों के बीच हुए विवाद में रामप्रकाश ने अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पति-पत्नी ने शव को घर के कमरे में ही दफना दिया. दो दिन बाद बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने प्रधान को बताया, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला. पुलिस ने रीता को हिरासत में ले लिया है और फरार पति की तलाश कर रही है.

क्या है मामला?

रायबरेली के जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे रजऊ मजरे गांव में पति-पत्नी द्वारा प्रेमी की हत्या कर शव को घर के कमरे में ही दफना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय रीता पासवान अपने पति रामप्रकाश को छोड़कर सालों से मायके में अपने प्रेमी 26 वर्षीय अमित रैदास के साथ रह रही थी.

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गड्ढे में दफना (Dalmau Murder Case)

29 जुलाई की रात रामप्रकाश जब अपनी पत्नी रीता से मिलने पहुंचा, तो उसका सामना अमित से हो गया. दोनों के बीच हुए तीखे विवाद के दौरान रामप्रकाश ने आपा खोते हुए अमित की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से रीता और रामप्रकाश ने मिलकर कमरे की कच्ची फर्श खोदकर अमित के शव को गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से ईंटें बिछा दीं.

असहनीय दुर्गंध आने मामला खुला (Smell-Triggered Unraveling)

हत्या के बाद आरोपी पति रामप्रकाश मौके से फरार हो गया, जबकि रीता उसी घर में बनी रही. दो दिन बाद 31 जुलाई को जब घर के भीतर से तेज असहनीय दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी शिकायत ग्राम प्रधान अखिलेश यादव से की. प्रधान द्वारा की गई सख्ती से पूछताछ में रीता ने अपना खौफनाक जुर्म कबूल कर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस (Raebareli Police)

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की फर्श खुदवाकर अमित का सड़ा-गला शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डलमऊ पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रीता को हिरासत में ले लिया है, वहीं फरार पति रामप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi