Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली वालों के लिए बड़ी खूशखबरी! आज से शुरू होगा 2500 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें आवेदन

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खूशखबरी! आज से शुरू होगा 2500 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें आवेदन

Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए आज से एक बेहद शानदार और बड़ी शुरुआत हो गई है. महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की 'लक्ष्मी योजना' के लिए आज यानी 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है.

पोर्टल के लाइव होते ही पात्र महिलाएं घर बैठे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं और हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद का लाभ उठा सकती हैं. यदि आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या पात्रता है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और रजिस्ट्रेशन कैसे करना है.

किसे मिलेगा Delhi Lakshmi Yojana का लाभ?

दिल्ली सरकार की इस योजना से राज्य की करीब 17 लाख महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि सरकार ने इसके लिए कुछ स्पष्ट नियम और शर्तें तय की हैं.

आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

निवास: महिला या उसका पूरा परिवार कम से कम पिछले 10 सालों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए.

आय सीमा: परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

पारिवारिक सीमा: एक परिवार से केवल एक ही पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिल सकेगा.

किन परिवारों को नहीं मिलेगा लाभ?

  • कुछ विशेष नियमों के तहत कुछ लोगों को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है.
  • यदि किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं, तो महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे.
  • अगर परिवार की सालाना बिजली की खपत 2400 यूनिट से ज्यादा है, तब भी यह लाभ नहीं मिलेगा.
  • यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या GST का भुगतान करता है, तो वे इसके पात्र नहीं होंगे.

दो विकल्प से मिलेंगे पैसे

इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर सरकार ने दो बेहतरीन विकल्प दिए हैं जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं. पहला विकल्प है कि हर महीने 1500 रुपये लाभार्थी महिला के बैंक खाते में आरडी (RD) या एफडी (FD) के रूप में जमा किए जाएंगे और बाकी के 1000 रुपये उनके डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे.

इसके साथ ही दूसरा विकल्प ये है कि लाभार्थी चाहें तो पूरे 2500 रुपये की आरडी या एफडी भी करवा सकती हैं. यहां एक खास बात ये भी है कि इस योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिए जाने का प्रावधान है.

ये भी पढे़ं- बैंक जाने से पहले चेक कर लें आज का हाल, अगस्त महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें पूरी लिस्ट!

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  • बैंक खाता विवरण (पासबुक)

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आप दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहती हैं तो सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें. अब अपना नाम, पता और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे वोटर आईडी, आय व निवास प्रमाण पत्र और बैंक डिटेल) सही-सही भरकर पोर्टल पर अपलोड कर दें और फॉर्म सबमिट कर दें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप इसी वेबसाइट से अपने आवेदन का स्टेटस भी आसानी से ट्रैक कर सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi