Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली-UP में चिपचिपी उमस का अलर्ट, एमपी-झारखंड में आंधी-बारिश; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-UP में चिपचिपी उमस का अलर्ट, एमपी-झारखंड में आंधी-बारिश; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Aaj Ka Mausam: जून का महीना शुरू हो चुका है और पहले ही दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 1 जून को उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में मिला-जुला मौसम रहने वाला है.

कहीं धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ेंगी, तो कहीं सूरज के तेवर फिर से तीखे होने वाले हैं. ऐसे में अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं, तो मौसम का मिजाज भांपकर ही निकलें.

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी और बारिश का दौर अब थम गया है. आज राजधानी में किसी बड़े तूफान का अलर्ट तो नहीं है, लेकिन हवा में मौजूद नमी की वजह से चिपचिपी उमस लोगों का पसीना छुड़ाएगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रह सकता है.

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां मौसम का मिला-जुला असर दिखेगा. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और बरेली में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की उम्मीद है. नवाबों के शहर लखनऊ में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे मौसम ठीक-ठाक रहेगा. लेकिन प्रयागराज और बांदा के लोगों को आज राहत नहीं मिलने वाली, क्योंकि यहां पारा फिर से 39 से 41 डिग्री के बीच गोता लगाएगा.

आज देश में सबसे ज्यादा तपिश छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ जिलों में महसूस होने वाली है. छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे दोपहर में भारी उमस और बेचैनी होगी. हालांकि राहत की बात यह है कि शाम होते-होते कुछ इलाकों में बादल बन सकते हैं.

वहीं बिहार के बक्सर और आरा में भी सूरज आग उगलने को तैयार है, जहां तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. राजधानी पटना, औरंगाबाद और आरा-बक्सर के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदबांदी या थंडरस्ट्रॉम से शाम को थोड़ी राहत मिल सकती है. पटना में पारा 36 डिग्री के आसपास सिमटा रहेगा.

मध्य प्रदेश में मौसम दो धड़ों में बंटा हुआ नजर आएगा. भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादलों के साथ थंडरस्ट्रॉम की स्थिति बन रही है, जिससे प्री-मानसून की हलचल तेज होगी. भोपाल और इंदौर में पारा 39 डिग्री रह सकता है, जबकि जबलपुर में आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री तक जाएगा.

झारखंड के लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है. रांची, चतरा और डालटनगंज में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. रांची में तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे अन्य राज्यों के मुकाबले यहां का मौसम बेहद सुहावना और आरामदायक बना रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi