Dailyhunt
एक मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना 'रंगदार मरदा', वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ था रिलीज

एक मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना 'रंगदार मरदा', वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ था रिलीज

Rangdar Marda Bhojpuri Song: भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुआ धमाकेदार गाना 'रंगदार मरदा' एक मिलियन व्यूज पार कर गया है.

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट लिए भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया है, जो कि रिलीज होते ही वायरल हो गया है.

मिलियन क्लब में शामिल इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी अदायगी और डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है. माही की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस गाने पर सटीक बैठ रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत भा रहा है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है. इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है. प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है. प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं. आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं. प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, पीआरओ ब्रजेश मेहर, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'हमने हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ अलग और नया देने की कोशिश किया था, जिसे भरपूर प्यार मिला है. इस सांग को मिल रहे बेस्ट रेस्पॉन्स में पूरी टीम की बहुत मेहनत है. शिल्पी राज की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदायगी का तालमेल दर्शकों को पसंद आ रहा है. सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू.'

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ ये गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया है. ये बहुत ही खुशी की बात है. जब मैं यह सांग रिकॉर्ड किया था तभी मुझे लगा था कि यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनने वाला है.'

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन सांग का बनाया है. मुझे पूरा भरोसा था कि इस सांग को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलेगा ही मिलेगा. एक मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी फैंस और ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi