Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
FIFA World Cup 2026 में खिलाड़ियों पर रहेगी कड़ी नजर, टूर्नामेंट में लागू होंगे 8 बड़े नए नियम

FIFA World Cup 2026 में खिलाड़ियों पर रहेगी कड़ी नजर, टूर्नामेंट में लागू होंगे 8 बड़े नए नियम

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े महासंग्राम FIFA Men's World Cup 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. भारत में फैंस इस टूर्नामेंट का आनंद 12 जून की आधी रात से ले सकेंगे.

इस बार विश्व कप कई मायनों में खास है. पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी तीन देश अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर कर रहे हैं. इसके अलावा पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी, जिससे मुकाबला पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

लेकिन सिर्फ टीमों की संख्या ही नहीं बढ़ी है, FIFA ने इस बार खेल को और अधिक अनुशासित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कई अहम नियमों में भी बदलाव किया है. इन नए नियमों का सीधा असर खिलाड़ियों और टीमों की रणनीति पर देखने को मिल सकता है.

FIFA का मानना है कि इन नए नियमों से खेल की गति बेहतर होगी, समय की बर्बादी कम होगी और रेफरी के फैसलों में पारदर्शिता बढ़ेगी. ऐसे में World Cup 2026 सिर्फ बड़े मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि इन नए नियमों के कारण भी दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए खास रहने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi