Dailyhunt
GT vs RCB: अहमदाबाद में दिखा अरशद खान-होल्डर का कहर, 155 पर ढेर गई बेंगलुरु, गुजरात के सामने 156 रन का टारगेट

GT vs RCB: अहमदाबाद में दिखा अरशद खान-होल्डर का कहर, 155 पर ढेर गई बेंगलुरु, गुजरात के सामने 156 रन का टारगेट

GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रन का लक्ष्य रखा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए देवदत्त पड़िक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया.

गुजरात की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. वहीं जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले, जबकि कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच की शुरुआत तेज अंदाज में की. विराट कोहली ने शुरू में ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, लेकिन जल्द ही कग‍िसो रबाडा ने उन्हें 28 रन पर आउट कर दिया. इससे पहले जैकब बेथेल भी जल्दी आउट होकर टीम को पहला झटका दे चुके थे. इसके बाद RCB की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ज‍ितेश शर्मा सिर्फ 1 रन ही बना सके. ट‍िम डेव‍िड ने भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मिडिल ऑर्डर में क्रुणाल पंड्या से उम्मीद थी, लेकिन वे 4 रन ही बना पाए. देवदत्त पड‍िक्कल ने जरूर 40 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. आखिर में रोमार‍ियो शेफर्ड ने 17 रन बनाए, जबकि जोश हेजलवुड बिना खाता खोले आउट हो गए. गुजरात की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3 विकेट लिए, वहीं जेसन होल्डर ने 2 विकेट हासिल किए.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, जैकब बेथेल देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi