Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
GT vs RR: Qualifier 2 में टॉस के दौरान दिखा सबसे बड़ा ड्रामा! पराग ने पहली बार में क्या गलती की, जो गिल को दोबारा उछालना पड़ा सिक्का?

GT vs RR: Qualifier 2 में टॉस के दौरान दिखा सबसे बड़ा ड्रामा! पराग ने पहली बार में क्या गलती की, जो गिल को दोबारा उछालना पड़ा सिक्का?

GT vs RR Qualifier 2: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर खेला जा रहा है (GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2).

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बनाने की कोशिश करेगी और गुजरात टाइटंस के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने का प्रयास करेगी.

RR vs GT मैच में टॉस के दौरान थोड़ी गड़बड़ी देखने को मिली. पहले रियान पराग ने सिक्का उछालने से पहले ही 'हेड' कह दिया था, लेकिन बाद में शुभमन गिल ने टॉस कराया. इस बार पराग की ओर से कोई साफ कॉल नहीं आया. स्थिति को देखते हुए मैच रेफरी ने टॉस दोबारा कराने का फैसला लिया. दूसरी बार भी सिक्का गिरते ही नतीजा राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में रहा और पराग ने टॉस जीत लिया. ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि क्वालीफायर-2 में दो बार टॉस हुआ है.

यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्वालीफायर-2 है. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी और खिताब जीतने से बस एक कदम दूर रह जाएगी. मैच जीतने वाली टीम रविवार (31 मई) को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने टॉफी के लिए लड़ेंगी. इसलिए दोनों टीमों पर दबाव काफी ज्यादा है और मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. राजस्थान रॉयल्स चाहेगी कि उनके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत करें और बड़ा स्कोर खड़ा करें, जबकि गुजरात टाइटंस की नजरें शुरुआत में जल्दी विकेट निकालकर दबाव बनाने पर होंगी.

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा.

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi