Dailyhunt
कौन हैं क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? मशहूर यूट्यूबर को डेट कर रही थी एक्ट्रेस

कौन हैं क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? मशहूर यूट्यूबर को डेट कर रही थी एक्ट्रेस

Arshdeep Singh girlfriend: भारत के तेज गेंदबाज और पंजाब टीम के बड़े नाम अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के स्टार रहे अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इन दिनों हमेशा नजर आते रहे हैं.

एयरपोर्ट हो या गुरुद्वारा, अर्शदीप और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड हर जगह स्पॉट हो रहे हैं. जिसके बाद से फैंस अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं.

अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड के बारे में बताया जाता है कि वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर (Samreen Kaur) हैं. समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था और उन्होंने मॉडलिंग व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करके अपना करियर शुरू किया.

समरीन ने शुरुआत में रैंप वॉक और टीवी विज्ञापनों में काम किया. इसके बाद उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी एक्टिंग की, जहां उन्हें बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला. वह 2018 में फेमिना मिस इंडिया के ऑडिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं और जम्मू-कश्मीर की स्टेट फाइनलिस्ट रही थीं.

अर्शदीप सिंह से पहले समरीन का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) के साथ भी जोड़ा गया था. हालांकि दोनों ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कोई रिलेशन नहीं था.

बाद में जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करना कम कर दिया, तो ब्रेकअप जैसी अफवाहें फैलने लगीं. इस वजह से समरीन को ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने साफ किया कि कुछ निजी कारणों से उनकी दोस्ती खत्म हुई है, फिर भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi