Dailyhunt
नीम का जूस पीने से पहले हो जाएं सावधान: सेहत का खजाना समझकर रोज पीना पड़ सकता है भारी, जानिए सही मात्रा, सही तरीका और इसके छुपे हुए नुकसान!

नीम का जूस पीने से पहले हो जाएं सावधान: सेहत का खजाना समझकर रोज पीना पड़ सकता है भारी, जानिए सही मात्रा, सही तरीका और इसके छुपे हुए नुकसान!

Neem juice benefits and risks: हम सभी ने यह जरूर सुना है कि नीम का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. नीम का जूस खून को साफ करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इसे कितना पीना चाहिए और कैसे पीना चाहिए नहीं तो फायदे की जगह नुकसान कर सकता है.

हमारी प्रकृति में कई बीमारियों का इलाज छिपा हुआ है. अगर हम सही तरीके से पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करें, तो बिना महंगे इलाज के भी स्वस्थ रह सकते हैं. आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगी डाइट और फैंसी चीजों की तरफ भागते हैं. लेकिन असली सेहत का राज हमारे आसपास ही मौजूद है.

इन्हीं में से एक है 'नीम के पत्ते' इसे आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना जाता है. बहुत से लोग रोज सुबह खाली पेट नीम का जूस पीते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि इससे खून साफ होता है, वजन कम होता है और शरीर डिटॉक्स होता है (neem for detox and weight loss). लेकिन क्या आपको पता हैं? नीम का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता.

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, नीम का स्वाद बहुत कड़वा होता है और यह शरीर में रूखापन बढ़ाता है. अगर इसे बिना संतुलन के लिया जाए, तो यह शरीर की नमी को कम कर सकता है.

नीम की तासीर (Nature of neem) ठंडी और सूखी होती है. इसका लंबे समय तक सेवन करने से शरीर में ड्राईनेस बढ़ सकती है. ज्यादा कड़वी चीजें खाने से शरीर के टिश्यू कमजोर हो सकते हैं. इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. कई बार हम सोचते हैं कि नीम जूस शरीर को डिटॉक्स कर रहा है (neem for detox) लेकिन असल में यह टिश्यू मास कम कर सकता है. इससे जोड़ों में दर्द, अकड़न और ऑयल की कमी हो सकती है. इतना ही नहीं, स्किन भी हो सकती है और समय से पहले एजिंग के लक्षण दिख सकते हैं.

अगर आप नीम का जूस पीना चाहती हैं, तो इसे सही तरीके से लेना बहुत जरूरी है. नीम के जूस के साथ थोड़ा घी लें, ताकि शरीर में ड्राईनेस न बढ़े (neem juice with ghee benefits) रोजाना 15-30 मिली से ज्यादा नीम का जूस न पिएं और सबसे जरूरी बात इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

- भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi