Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ऑरेंज कैप से लेकर MVP तक.  RCB लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, तो वैभव सुर्यवंशी पर बरसे आवर्ड, जानें किसे क्या मिला

ऑरेंज कैप से लेकर MVP तक. RCB लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, तो वैभव सुर्यवंशी पर बरसे आवर्ड, जानें किसे क्या मिला

खिरकार आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो गया है. रविवार को खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के उस एलीट क्लब में एंट्री मार ली है, जिन्होंने अपने खिताब को डिफेंड किया है. पूरे सीजन में जहां आरसीबी का जलवा रहा, वहीं अवॉर्ड्स की लिस्ट में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी छाए रहे.

खिताबी मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि गुजरात टाइटंस की मजबूत बल्लेबाजी महज 155 रनों पर सिमट गई. गुजरात की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही अकेले लड़ाई लड़ सके और शानदार अर्धशतक लगाया. इसके बाद 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया. फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए किंग कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

चैंपियन बनने के बाद आरसीबी पर पैसों की भारी बरसात हुई है. चमचमाती ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु की टीम को प्राइज मनी के तौर पर पूरे 20 करोड़ रुपये मिले. वहीं उपविजेता रही गुजरात टाइटंस को हार के बाद भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा, उनके खाते में 13 करोड़ रुपये आए.

इसके अलावा तीसरे नंबर पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए.

इस सीजन में सबसे ज्यादा ध्यान बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खींचा. उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi