Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजद सांसद सुरेंद्र यादव के बिगड़े बोल, कहा- अमेरिका में युद्ध हुआ तो लोग 'जय श्रीराम' बोलना भूल जाएंगे

राजद सांसद सुरेंद्र यादव के बिगड़े बोल, कहा- अमेरिका में युद्ध हुआ तो लोग 'जय श्रीराम' बोलना भूल जाएंगे

Surendra Yadav Controversial Statement: बिहार के गया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका में युद्ध होगा तो लोग जय श्रीराम बोलना भूल जाएंगे.

दरअसल गया शहर के केदारनाथ मार्केट के पास मौजूद मगध को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में पूर्व विधायक विनय यादव के पिता एवं बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमेश कुमार वर्मा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव शामिल हुए.

इस दौरान अपने संबोधन में सांसद सुरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति, महंगाई और सहकारिता व्यवस्था को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहा है. को-ऑपरेटिव संस्थाओं को पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने से हालात और बिगड़ सकते हैं.

इसी दौरान उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा,

अगर अमेरिका में लड़ाई हो गई तो ज्यादा दिन नहीं, एक महीने के अंदर लोग जय श्रीराम बोलना भूल जाएंगे. तब लोगों को उन लोगों की भी याद आने लगेगी जिनका स्वर्गवास हो चुका है.

सांसद ने दावा किया कि संसद में बैठकर उन्हें देश की वास्तविक परिस्थितियों का अंदाजा होता है. उन्होंने कहा कि इस समय हालात ऐसे बन गए हैं कि बड़े नेता भी पैदल, टेंपो और साइकिल से चलने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं.

सुरेंद्र यादव ने देश की आर्थिक स्थिति की तुलना कैंसर जैसी गंभीर समस्या से करते हुए कहा कि देश को मजबूत आर्थिक नीतियों और बेहतर आर्थिक प्रबंधन की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi