Dailyhunt
राजनीति में वर्चस्व कायम करने वाले थलपति विजय है कितने पढ़ें-लिखें? तमिलनाडु के नतीजों से सबको चौंकाया

राजनीति में वर्चस्व कायम करने वाले थलपति विजय है कितने पढ़ें-लिखें? तमिलनाडु के नतीजों से सबको चौंकाया

Tamil Nadu Result: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है. फिल्मों के 'थलापति' कहे जाने वाले जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) के साथ चुनावी मैदान में जो धमक दिखाई है, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों के होश उड़ा दिए हैं.

जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, विजय की पार्टी का प्रदर्शन देखकर हर कोई बस येी पूछ रहा है कि आखिर इस सुपरस्टार का जादू जनता के सिर चढ़कर कैसे बोल रहा है. इसी के बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर विजय थलपति कितने पढ़ें-लिखे है. आइए जानते है.

विजय की सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. चेन्नई के एक स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने शहर के मशहूर लोयोला कॉलेज में दाखिला लिया था. वहां उन्होंने 'विजुअल कम्युनिकेशन' (Visual Communication) की पढ़ाई शुरू की, जो आज के समय में फिल्म मेकिंग और मीडिया के लिए काफी अहम मानी जाती है.

लेकिन कहते हैं ना कि बड़े सपनों के लिए कभी-कभी छोटी चीजों का त्याग करना पड़ता है. विजय के अंदर एक एक्टर बनने का जुनून इस कदर हावी था कि उन्होंने बीच में ही अपनी डिग्री और कॉलेज छोड़ने का कड़ा फैसला लिया. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग की दुनिया में लगा दिया. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि कॉलेज छोड़ने वाला ये लड़का एक दिन न सिर्फ साउथ का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनेगा, बल्कि तमिलनाडु की सत्ता की चाबी भी अपने हाथ में रखने का दम रखेगा.

भले ही विजय के पास कोई बड़ी प्रोफेशनल डिग्री नहीं है, लेकिन उनके टैलेंट और मेहनत ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया जहां पहुंचना लाखों लोगों का सपना होता है. दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद अब वे तमिलनाडु की राजनीति में एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. आज जब चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, तो ये साफ दिख रहा है कि जनता ने उनके फिल्मी चेहरे के साथ-साथ उनके राजनीतिक विजन को भी स्वीकार किया है.

थलपति विजय की पार्टी TVK का पहले ही चुनाव में इतना शानदार प्रदर्शन ये साबित करता है कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है. उनके फैंस का मानना है कि जिस तरह उन्होंने कड़ी मेहनत से सिनेमा की दुनिया में अपनी जगह बनाई, उसी तरह वे राजनीति में भी भ्रष्टाचार और पुरानी व्यवस्थाओं को बदलकर एक नया सवेरा लाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi