Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजस्थान: सलूंबर में खेल मैदान, सरनी नदी और बस स्टैंड परियोजनाओं का DM ने लिया जायजा, समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

राजस्थान: सलूंबर में खेल मैदान, सरनी नदी और बस स्टैंड परियोजनाओं का DM ने लिया जायजा, समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

रिपोर्ट - गजेन्द्र लक्षकार

लूंबर, 2 जून. जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने मंगलवार को जिले के विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम भई क्षेत्र में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने सरनी नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने 'क्लीन सरनी, ग्रीन सलूंबर' अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदी संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए.

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड स्थल का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi