Dailyhunt
Sanjay Dutt की 'आखिरी सवाल' फिल्‍म में दिखा 'भारत एक्सप्रेस' का जलवा, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्‍म

Sanjay Dutt की 'आखिरी सवाल' फिल्‍म में दिखा 'भारत एक्सप्रेस' का जलवा, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्‍म

BOLLYWOOD NEWS: दिग्गज अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' (Aakhri Sawal) इन दिनों सुर्खियों में है. इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लेकिन मीडिया में इस फिल्‍म की चर्चा सिर्फ संजू बाबा के लुक के कारण ही नहीं, बल्कि एक और अहम वजह से भी होने लगी है. फिल्म के टीजर में प्रमुखता से 'भारत एक्सप्रेस' (Bharat Express) की झलक दिखाई गई है.

फिल्म 'आखिरी सवाल' के टीजर में देश के उभरते हुए न्यूज़ चैनल 'भारत एक्सप्रेस' (Bharat Express) का लोगो प्रमुखता से दिखाई दे रहा है, इसे आप भी यूट्यूब पर देख सकते हैं. टीजर में कई दृश्यों के दौरान न्यूज़ चैनल 'भारत एक्सप्रेस' की माइक्रोफोन आईडी और स्क्रीन पर उसका लोगो साफ तौर पर देखा जा सकता है. यह फिल्म की कहानी में चैनल की एक अहम भूमिका या सहभागिता की ओर इशारा करता है.

सोशल मीडिया पर प्रशंसक इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे न्यूज़ चैनल की बढ़ती लोकप्रियता और गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं.

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त के साथ नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी एक गंभीर और राष्ट्रहित से जुड़े विषय पर आधारित बताई जा रही है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी. टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म में एक छात्र और उसके गुरु के बीच वैचारिक टकराव को दिखाया गया है, जो बाद में एक बड़े राष्ट्रीय मुद्दे का रूप ले लेता है.

'भारत एक्सप्रेस' न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय हैं. इस चैनल को आधिकारिक तौर पर 1 फरवरी 2023 को लॉन्च किया गया था. बहुत ही कम समय में इस चैनल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इसके कई यूट्यूब चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाखों दर्शक जुड़े हुए हैं. 'सत्य, साहस, समर्पण' के ध्येय वाक्य के साथ यह चैनल अब बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है.

संजय दत्त की फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में 'भारत एक्सप्रेस' का दिखना न केवल चैनल के लिए एक बड़ी बात है, बल्कि यह फिल्म की विश्वसनीयता को भी बढ़ाता है. दर्शकों को अब इंतजार है कि बड़े पर्दे पर यह फिल्म क्या कमाल दिखाएगी और 'भारत एक्सप्रेस' का फिल्म की मुख्य कहानी में क्या योगदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Express Hindi