बॉलीवुड में रिश्तों की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार चर्चा कुछ खास है. तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) न सिर्फ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं, बल्कि उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है.
हाल ही में दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं.
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चर्चा महज अफवाह नहीं रह गई है, बल्कि दोनों के बीच खास बॉन्ड की पुष्टि भी मानी जा रही है (Tara Sutaria Aditya Roy Kapur dating). तारा की पर्सनल लाइफ में आए इस नए मोड़ ने फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है, और हर कोई इस नई जोड़ी को लेकर और जानने को उत्सुक है.
तारा सुतारिया का नाम इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीर पहाड़िया से अलग होने के बाद तारा की जिंदगी में आदित्य की एंट्री हुई है. फिल्मफेयर के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बन रही है.
हालांकि दोनों को अभी तक बहुत ज्यादा पब्लिक में साथ नहीं देखा गया, लेकिन करीबी लोगों का कहना है कि वे साथ समय बिताना पसंद करते हैं. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते की जानकारी अंदरूनी सूत्रों से मिली है, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई. इस खबर पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. कुछ लोग हैरान हैं, तो कई उन्हें एक शानदार जोड़ी मान रहे हैं.
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते की शुरुआत 2025 में मानी जाती है. दोनों को कई बार साथ देखा गया था, जिससे लगा कि यह रिश्ता आगे तक जाएगा. लेकिन करीब एक साल बाद, 2026 की शुरुआत में इनके अलग होने की खबरें सामने आईं. कहा जा रहा है कि सिंगर एपी ढिल्लों से जुड़ी एक विवादित घटना के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया.
वहीं, आदित्य रॉय कपूर के साथ नाम जुड़ने के बावजूद अभी तक किसी ने भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है. दोनों सितारे अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते, इसलिए उन्होंने चुप्पी बनाए रखी है. अब फैंस को इंतजार है कि क्या वे अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार करेंगे या इसे अभी निजी ही रखेंगे.
-भारत एक्सप्रेस

