Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
" पहले दिन से 'खेल' चल रहा था, इसलिए दर्शन नहीं किए ", राम मंदिर चंदा घोटाले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

" पहले दिन से 'खेल' चल रहा था, इसलिए दर्शन नहीं किए ", राम मंदिर चंदा घोटाले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

त्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैसरगंज पूर्वी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार दोपहर एक बार फिर राम मंदिर चंदा घोटाले पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर में यह 'खेल' पहले दिन से चल रहा था और यही वजह है कि वे आज तक दर्शन करने नही गए है।

चार साल पहले उठाया था सवाल

वही बृजभूषण सिंह ने दोहराया कि उन्होंने यह मुद्दा चार साल पहले भी उठाया था, जब कोई और इस पर बोलने की हिम्मत नहीं करता था। उनका कहना है कि मंदिर में हुई गड़बड़ी की वजह से उन्होंने दूरी बना ली थी। उस समय भी उन्होंने आरोप लगाया था कि गोंडा और आसपास के इलाकों के लोगों को अयोध्या से अलग कर दिया गया है।

जगह-जगह बैरिकेड लगाकर साइडलाइन किया जा रहा

पूर्व सांसद ने कहा कि पुराने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को जगह-जगह बैरिकेड लगाकर साइडलाइन किया जा रहा है। हाल ही में जब SP चीफ अखिलेश यादव ने चंदा घोटाले का मुद्दा उठाया तो बृजभूषण पहले BJP नेता थे जिन्होंने इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने साफ किया कि अगर वह खुलकर बोलेंगे तो उन्हें दुख होगा क्योंकि इसमें बड़े लोग शामिल थे।

' मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है '

17 जुलाई को उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी मुद्दा बिना वजह नहीं उठता और बिना आग के धुआं नहीं उठता। उन्होंने कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि इसकी आग ट्रस्ट से आगे निकलकर केंद्र और राज्य तक पहुंच रही है। उन्होंने इस स्थिति का कारण ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों को समझाया।

लंबे समय से आंदोलन से जुड़े थे बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। लेकिन उन्हें भूमि पूजन और उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। उन्होंने पहले भी आरोप लगाया था कि गोंडा और देवी पाटन मंडल को अयोध्या से हटाया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar