Dailyhunt
आंध्र प्रदेश को लेकर बड़ा फैसला, "अमरावती" प्रदेश की स्थाई राजधानी

आंध्र प्रदेश को लेकर बड़ा फैसला, "अमरावती" प्रदेश की स्थाई राजधानी

ब्रेकिंग न्यूज़- अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित कर दिया गया है। भारत सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. इसलिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए आज दिन बड़ा है.अमरावती एक सपना उन्होंने देखा और आज वो पूरा हुआ.

अब भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी करके अमरावती को स्थाई राजधानी बना दिया है.

बता दें कि अधिनियम के अनुसार, 'अमरावती' में आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी अधिनियम, 2014 के तहत घोषित राजधानी क्षेत्र भी शामिल है. संसद ने 2 अप्रैल को अंतिम मंजूरी दी और अमरावती को आधिकारिक राजधानी घोषित किया.राज्यसभा ने बिल को वॉइस वोट से पास किया, जबकि लोकसभा ने इसे एक दिन पहले मंजूरी दी.

इस कानून से सालों की राजनीतिक असमंजस और तीन-राजधानी मॉडल की चर्चाओं को समाप्त किया गया है. अब भविष्य में राजधानी बदलने या तीन-राजधानी योजना को लागू करने के प्रयास असंभव होंगे.संसद में बिल पर कुल 35 सांसदों ने बहस की. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के दो सांसदों को छोड़कर सभी सांसदों ने बिल का समर्थन किया. वाईएसआरसीपी ने इसे किसान हितों की अनदेखी बताते हुए विरोध किया, क्योंकि किसानों ने राज्य की राजधानी के विकास के लिए अपनी जमीन दी थी.

साथ ही ये भी बता दें कि अमरावती को राजधानी बनाने की नींव 2015 में तेलुगु देशम पार्टी के शासनकाल में रखी गई थी.2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने के बाद अमरावती के सभी प्रोजेक्ट रोक दिए गए और तीन-राजधानी विचार सामने आया. हालांकि, 2024 में टीडीपी-नेता एनडीए के सत्ता में लौटने के बाद, अमरावती को एकमात्र राजधानी बनाने का फैसला किया गया और परियोजनाओं को पिछले साल फिर से शुरू किया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar