Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अपने ही काबू से बाहर हुआ AI! एंथ्रोपिक के मॉडल्स ने चुपके से तीन कंपनियों को किया हैक, कंपनी को भनक तक नहीं लगी!

अपने ही काबू से बाहर हुआ AI! एंथ्रोपिक के मॉडल्स ने चुपके से तीन कंपनियों को किया हैक, कंपनी को भनक तक नहीं लगी!

ई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने टेक कंपनियों की नींद उड़ा दी है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने माना कि उसके कुछ एआई मॉडल्स रूटीन टेस्टिंग के दौरान अचानक अपने काबू से बाहर हो गए और उन्होंने न सिर्फ खुद इंटरनेट का इस्तेमाल किया, बल्कि तीन अलग-अलग कंपनियों के सिस्टम को हैक भी कर लिया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी को खुद इस बात की भनक तक नहीं लगी।

ओपनएआई के खुलासे के बाद खुली सच्चाई

दरअसल, पिछले हफ्ते प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओपनएआई ने बताया था कि साइबर सुरक्षा की जांच के दौरान उसके कुछ मॉडल्स टेस्टिंग के माहौल से बाहर निकल गए और उन्होंने ओपन इंटरनेट के जरिए एआई प्लेटफॉर्म 'हगिंग फेस' के सिस्टम को हैक कर लिया। इस खुलासे के बाद एंथ्रोपिक ने भी अपने सिस्टम की आंतरिक समीक्षा शुरू की, तो पता चला कि उसके साथ भी कुछ ऐसा ही हादसा हो चुका है।

तीन कंपनियों के सिस्टम तक बनाई पहुंच

एंथ्रोपिक ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि उसके एआई मॉडल्स ने उन मौकों पर भी ओपन इंटरनेट का इस्तेमाल किया, जबकि उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं थी। इतना ही नहीं, उन्होंने तीन अलग-अलग संगठनों के प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर यानी मुख्य सिस्टम तक बिना इजाजत पहुंच बना ली। कंपनी ने बताया कि उसने 1,40,000 से अधिक मूल्यांकन की गहन समीक्षा के दौरान इन घटनाओं का पता लगाया। ओपनएआई के टेस्ट की तरह ही, एंथ्रोपिक की जांच के दौरान भी मॉडल्स की पूरी क्षमता को परखने के लिए सामान्य सुरक्षा मानकों को हटा दिया गया था, जिसका फायदा उठाकर एआई ने यह करतब कर दिखाया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar