Dailyhunt
बंगाल चुनाव में BJP की दूसरी सूची जारी, जानें रूपा गांगुली समेत किन प्रमुख नेताओं को मिला टिकट.

बंगाल चुनाव में BJP की दूसरी सूची जारी, जानें रूपा गांगुली समेत किन प्रमुख नेताओं को मिला टिकट.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 111 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। इसमें प्रमुख नामों में पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, और सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई दिव्येंदु अधिकारी शामिल हैं।

बता दें, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वे महाभारत में द्रौपदी के किरदार के लिए जानी जाती हैं। 2015 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा सांसद नियुक्त किया गया था। अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा से टिकट दिया गया है, जबकि सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई दिव्येंदु अधिकारी को एगरा से टिकट मिला है। प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में भबानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, उन्हें एंटाली से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, निशिथ प्रमाणिक को मठभंगा से और शंकर अधिकारी को चोपड़ा से टिकट दिया गया है। पापिया अधिकारी को टॉलीगंज से मैदान में उतारा गया है। डॉ. राजेश कुमार, जो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं, को जगतदल से उम्मीदवार बनाया गया है। रिंकी घोष को मुरारई से और अनामिका घोष को भरतपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। मिताली मल को खरग्राम से और नॉमन राय को दार्जीलिंग से टिकट मिला है।

बीजेपी ने इस सूची में 19 महिलाओं को भी टिकट दिया है, जो पार्टी के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। वोटिंग के लिए 23 और 29 अप्रैल की तिथियां निर्धारित की गई हैं, और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में पहले घोषित दो सीटों पर कैंडिडेट के नामों में बदलाव किया है। अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व विष्णुपुर सीट से विस्वजीत खान और जॉयपुर से बिस्वजीत महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar