Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिहार टेंडर घोटाले में राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS सस्पेंड, ठेकेदार रिशु श्री कनेक्शन से मचा हड़कंप

बिहार टेंडर घोटाले में राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS सस्पेंड, ठेकेदार रिशु श्री कनेक्शन से मचा हड़कंप

बिहार में टेंडर घोटाले को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। टेंडर माफिया रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद दो IAS अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिशु श्री कनेक्शन से बढ़ी मुश्किलें

दोनों अधिकारियों पर ठेकेदार रिशु श्री से कथित तौर पर लाभ लेने और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग केस से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

यूरोप यात्रा और महंगे गिफ्ट के आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी पर ठेकेदार के पैसों से यूरोप यात्रा करने का आरोप है। वहीं दूसरे अधिकारी पर महंगे गिफ्ट और अन्य सुविधाएं लेने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद सरकार ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

विजिलेंस यूनिट ने रिशु श्री को किया था गिरफ्तार

ठेकेदार रिशु श्री को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने टेंडर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने मामले की परतें खंगालनी शुरू कीं, जिसके बाद दो IAS अफसरों पर कार्रवाई हुई।

टेंडर नेटवर्क की जांच तेज

सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि टेंडर नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही सरकारी ठेकों में सांठगांठ किस स्तर तक फैली हुई थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar