Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली-NCR में भीषण बारिश का कहर, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, कई क्षेत्रों में सड़कों पर भरा पानी

दिल्ली-NCR में भीषण बारिश का कहर, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, कई क्षेत्रों में सड़कों पर भरा पानी

दिल्ली-NCR में भारी बारिश लगातार हो रही है। यह बारिश देर रात से जारी है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत दिल्ली और आस-पास के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

कई जगहों पर सड़कों पर पानी भी भर गया है, जिसकी वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। ऑफिस जाने वाले लोग भी मुश्किल में फंसे हुए हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई

IMD के मुताबिक, दिल्ली में कल रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सिर्फ़ 3 घंटे में 34.9 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। इसके अलावा तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

प्रशासन भी अलर्ट मोड पर

निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए दिल्ली-NCR का प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का असर देखा गया है। भारी बारिश के बाद मुनिरका, पीतमपुरा, शालीमार बाग समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक धीमा हो गया।

लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

वहीं, गाजियाबाद के साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन और नोएडा के कई सेक्टरों में भी पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के कारण गाजियाबाद के DM रविंद्र कुमार मंदर ने आज 9 जुलाई को क्लास 1 से 12 तक के सभी बोर्ड स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

IMD ने कहा- दिन भर रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वे सिर्फ ज़रूरी काम से ही घरों से बाहर निकलें। पानी भरे इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी हालात पर नज़र रख रही है। IMD का मानना ​​है कि अभी मॉनसून एक्टिव है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar