Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक्शन से भरपूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को होगा ऑन एयर

एक्शन से भरपूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को होगा ऑन एयर

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर पहले 25 जुलाई 2026 को होना था, लेकिन TRP ब्लैकआउट के कारण स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दे कि दर्शक लंबे समय से भारत के सबसे पॉपुलर स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो की नई रिलीज़ डेट की घोषणा का इंतज़ार कर रहे थे, जो आखिरकार आ ही गई।

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के प्रीमियर के बारे में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास अपडेट शेयर किया है। इसके साथ ही एक नया प्रोमो वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें आपको मज़ेदार से लेकर डरावने सीन देखने को मिलेंगे।

आखिर कब होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15' रिलीज ?

रोहित शेट्टी के होस्ट 'खतरों के खिलाड़ी 15' को एक हफ़्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। यह बहुत इंतज़ार वाला रियलिटी शो शनिवार, 01 अगस्त 2026 को प्रीमियर होगा। नई रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो रिलीज़ किया। इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, 'लगेगी जान की बाजी, क्योंकि डर का नया दौर शुरू हो रहा है! देखिए #KhatronKeKhiladi15 1 अगस्त से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ़ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।'

खतरों के खिलाड़ी 15 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स

रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना, रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, अविका गोर, शगुन शर्मा, फरहाना भट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी जैसे कई बड़े स्टार्स कंटेस्टेंट्स के तौर पर दिख रहे हैं। इस सीज़न में 'खतरों के खिलाड़ी' के कई पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी भी हो रही है, जिससे अनुभवी डेयरडेविल्स और नए चैलेंजर्स के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

फाइनलिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी

फाइनलिस्ट के बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई रिपोर्ट्स का दावा है कि अविनाश मिश्रा, फरहाना भट और ऋत्विक धनजानी टॉप 3 में जगह बना चुके हैं। करण वाही चौथे नंबर पर हैं। हालांकि, फाइनलिस्ट और विनर का नाम अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar