Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गोरखपुर में सिपाही पर बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, CCTV से खुला मामला; आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में सिपाही पर बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, CCTV से खुला मामला; आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिपाही पर बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

आरोपी सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर जिला अस्पताल पहुंचा था

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर जिला अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि वहां से उसने बच्ची को बाइक से अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची के लापता होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें सिपाही के गतिविधियों का पता चला। CCTV की मदद से पुलिस ने बच्ची का शव पुल के नीचे से बरामद किया।

आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई

पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar