Dailyhunt
गोरखपुर : सिर में लगी थी चोट तो पेट का ऑपरेशन क्यों ? इलाज के दौरान निकाली किडनी, परिजनों का रीजेंसी हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप

गोरखपुर : सिर में लगी थी चोट तो पेट का ऑपरेशन क्यों ? इलाज के दौरान निकाली किडनी, परिजनों का रीजेंसी हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप

त्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलहरिया क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के रीजेंसी हॉस्पिटल पर एक मरीज की किडनी निकालने और इलाज में लापरवाही का संगीन आरोप लगा है।

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में देर रात तक भारी तनाव और हंगामा देखने को मिला।

खेत के विवाद में हुई थी मारपीट

पूरा मामला मंझरिया बड़गो का है, जहाँ अक्षयवर निषाद और उनके भाई पप्पू निषाद का अपने पड़ोसी सुमित और उसके परिजनों के साथ खेत को लेकर विवाद हो गया था। इस खूनी संघर्ष में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए।

रहस्यमयी मौत और गायब हुआ स्टाफ

परिजनों का दावा है कि दोपहर में ही पप्पू निषाद की मौत हो गई थी। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे अस्पताल प्रशासन ने दूसरे भाई अक्षयवर की हालत नाजुक बताकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा और एंबुलेंस में लिटा दिया। परिजनों का आरोप है कि अक्षयवर की मौत भी पहले ही हो चुकी थी। जैसे ही एंबुलेंस आई, अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए, जिससे संदेह गहरा गया।

किडनी निकालने का संगीन आरोप

परिजनों ने अस्पताल पर सबसे बड़ा आरोप 'अंग तस्करी' का लगाया है। उनका सवाल है कि जब अक्षयवर के सिर में चोट लगी थी, तो डॉक्टरों ने उनके पेट का ऑपरेशन क्यों किया? परिजनों को अंदेशा है कि ऑपरेशन के बहाने मरीज की किडनी निकाल ली गई है। रात 12:00 बजे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान गुलरिहा पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar