Dailyhunt
IPL 2026: 'फिनिशर रोल में ज्यादा बार फेल होना पड़ता है', MS Dhoni की सलाह पर बोले सूर्यांश शेडगे

IPL 2026: 'फिनिशर रोल में ज्यादा बार फेल होना पड़ता है', MS Dhoni की सलाह पर बोले सूर्यांश शेडगे

ईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा ऑलराउंड रसूर्यांश शेडगे ने दिग्गज क्रिकेटर MS Dhoni के साथ हुई खास बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'फिनिशर' की भूमिका निभाना आसान नहीं होता और इसमें असफलता ज्यादा मिलती है, इसलिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती।

सूर्यांश शेडगे ने ESPNcricinfo से बातचीत में बताया कि पिछले आईपीएल सीजन के दौरान उनकी Dhoni से इस भूमिका को लेकर चर्चा हुई थी। Dhoni ने उन्हें समझाया कि फिनिशर को बहुत कम मौके मिलते हैं और कई बार नतीजे उसके पक्ष में नहीं जाते, इसलिए हर गेंद को नए मौके की तरह लेना चाहिए।

23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उनका फोकस सिर्फ अपने खेल को बेहतर बनाने पर है। "मेरे हाथ में सिर्फ अपनी तैयारी है, मौका कब मिलेगा यह मेरे नियंत्रण में नहीं है," उन्होंने कहा।

Shedge का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से ज्यादा खास नहीं रहा है। उन्होंने आईपीएल में सीमित मौके पाए और घरेलू क्रिकेट में भी ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि, 2024-25 के Syed Mushtaq Ali Trophy में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने टी20 क्रिकेट को लेकर कहा कि यह भले ही छोटा फॉर्मेट हो, लेकिन यह "हर गेंद की लड़ाई" है। अगर खिलाड़ी हर गेंद जीतने की सोच रखे तो टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

PBKS में सूर्यांश शेडगे कप्तान Shreyas Iyer के नेतृत्व में खेलेंगे और कोच Ricky Ponting के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Ponting के साथ काम करना उनके लिए "ब्लेसिंग" जैसा है और उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।

पंजाब किंग्स 31 मार्च से अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी, जहां टीम पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar