Dailyhunt
मध्यांचल विद्युत निगम की ऑनलाइन सेवाओं में बाधा, RMS बिलिंग सिस्टम मेंटेनेंस से 3 अप्रैल से 4 अप्रैल तक असर

मध्यांचल विद्युत निगम की ऑनलाइन सेवाओं में बाधा, RMS बिलिंग सिस्टम मेंटेनेंस से 3 अप्रैल से 4 अप्रैल तक असर

खनऊ : मध्यांचल विद्युत निगम ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि RMS बिलिंग सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 3 अप्रैल, शाम 5 बजे से 4 अप्रैल, सुबह 9 बजे तक निगम की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

इस दौरान बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और लोड बढ़ाने की सेवाएं ठप रहेंगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और समस्या उत्पन्न होने पर 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की भी चेतावनी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है, और मेन्टेनेंस के बाद सेवाएं फिर से सुचारू हो जाएंगी।

निगम के द्वारा किए गए मेंटेनेंस कार्यों के बाद, सभी सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी, और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar