Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मथुरा: फर्जी साधु की आड़ में दरिंदगी, अभिषेक मिश्रा के ठिकाने से 3 लड़कियां बरामद, दर्जनों का किया है शोषण

मथुरा: फर्जी साधु की आड़ में दरिंदगी, अभिषेक मिश्रा के ठिकाने से 3 लड़कियां बरामद, दर्जनों का किया है शोषण

थुरा: धर्मनगरी मथुरा के राधाकुंड इलाके में एक बेहद ही हैरान करने वाला और घिनौना मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर युवक, जो खुद को साधु बताकर प्रवचन देता था, वास्तव में IIT पास मैकेनिकल इंजीनियर निकला।

ओडिशा निवासी अभिषेक मिश्रा ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था और उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण करता था।

आरोपी लड़कियों को नशा खिलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था और ब्लैकमेलिंग के जरिए उनसे मोटी रकम भी वसूलता था। शातिर की असलियत तब सामने आई जब एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने छापेमारी कर अभिषेक के ठिकाने से तीन लड़कियों को बरामद किया, जिन्हें फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है।

तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से दर्जनों युवक-युवतियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जो उसके काले कारनामों की पुष्टि करते हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने IIT रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन वह गलत राह पर निकल गया।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितनी युवतियों को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar