Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रतापगढ़ और सोनभद्र में सबसे ज्यादा बारिश, 21 जिलों में अलर्ट जारी,चित्रकूट और अयोध्या में बिगड़े बाढ़ के हालात

प्रतापगढ़ और सोनभद्र में सबसे ज्यादा बारिश, 21 जिलों में अलर्ट जारी,चित्रकूट और अयोध्या में बिगड़े बाढ़ के हालात

त्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते गंगा, गोमती, सरयू और मंदाकिनी जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

इस आपदा के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए हादसों में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग और प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रतापगढ़ में सबसे अधिक 147 मिमी और सोनभद्र में 140 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब साढ़े चार मीटर ऊपर बह रही है, जिससे प्रसिद्ध रामघाट पूरी तरह पानी में डूब गया है। इसके अलावा बहराइच, गोंडा, सीतापुर और बाराबंकी में सरयू नदी का पानी तबाही मचा रहा है। अयोध्या में सरयू का जलस्तर बढ़ने से रामघाट पर अंतिम संस्कार करने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। बलिया में बाढ़ का पानी 50 से अधिक घरों में घुस चुका है, जबकि चंदौली जनपद के करीब 60 गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। जिला प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar