Dailyhunt
वॉशिंग मशीन और बाथरूम.एक साथ इस्तेमाल करने से बढ़ सकता है ये खतरा!

वॉशिंग मशीन और बाथरूम.एक साथ इस्तेमाल करने से बढ़ सकता है ये खतरा!

जकल लोग अपने कामों को जल्दी निपटाने के लिए कई काम को एक साथ कर रहे हैं…सोचने हैं कि एक साथ सारे काम करने से समय की बचत होगी…अपने आप को मल्टीटास्किंग समझ रहे हैं, लेकिन कभी-कभी यह आदत जोखिम भरी हो सकती है।

जैसे कि, जब वॉशिंग मशीन चल रही हो और आप बाथरूम में नहा रहे हों, तो यह एक खतरनाक स्थिति बन सकती है। खासकर जब घर की वायरिंग या अर्थिंग सही नहीं होती है, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

वॉशिंग मशीन में लगातार बिजली का प्रवाह रहता है, और यदि उस दौरान बिजली का लीकेज हो या खराबी हो, तो पानी के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। पानी बिजली का अच्छा संवाहक है, इसलिए अगर वायरिंग में कोई खराबी हो, तो यह स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

इसके अलावा, अगर घर में सही अर्थिंग नहीं है, तो बिजली का अतिरिक्त करंट सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे यह खतरा और भी बढ़ जाता है। बाथरूम में फर्श और दीवारें गीली होती हैं, जिससे करंट का असर तेजी से फैल सकता है।

इसलिए, वॉशिंग मशीन और बाथरूम का एक साथ उपयोग करते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat Samachar