Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'भारत हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक...' जेडी वेंस को नेतन्याहू का करारा जवाब; बोले- हम दुनिया में अकेले नहीं

'भारत हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक...' जेडी वेंस को नेतन्याहू का करारा जवाब; बोले- हम दुनिया में अकेले नहीं

Bharat24 1 week ago

Benjamin Netanyahu News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान से असहमति जताई है, जिसमें कहा गया था कि इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो इजरायल का खुलकर समर्थन कर रहे हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि वह ट्रंप को इजरायल का बेहद करीबी सहयोगी मानते हैं, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि दुनिया में केवल वही देश या नेता इजरायल के साथ खड़े हैं. उनके अनुसार, वैश्विक स्तर पर आलोचनाओं के बावजूद इजरायल के कई भरोसेमंद मित्र मौजूद हैं.

अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच आया बयान

यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और इस मुद्दे को लेकर इजरायल तथा ट्रंप प्रशासन के बीच कुछ मतभेदों की चर्चा भी हो रही है. इंटरव्यू में जब नेतन्याहू से जेडी वेंस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वह उनकी हर बात से सहमत हों.

भारत को बताया मजबूत समर्थक

नेतन्याहू ने बातचीत के दौरान भारत का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में इजरायल के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि करीब 1.4 अरब की आबादी वाले भारत से उन्हें लगातार समर्थन मिलता है. उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया, विशेषकर उनके फेसबुक पेज पर भारतीय यूजर्स की सक्रिय भागीदारी और समर्थन इसका एक उदाहरण है.

'इजरायल के कई और भी सहयोगी हैं'

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अलावा भी दुनिया के कई देश और उनके नेता इजरायल के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं. उनका दावा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आलोचनाओं के बावजूद अनेक सरकारें रक्षा, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में इजरायल के साथ सहयोग बढ़ाने में रुचि रखती हैं. उनके मुताबिक, कई देशों के नेता लगातार इजरायल के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए संपर्क में रहते हैं और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हैं.

ट्रंप को बताया सबसे करीबी सहयोगी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat24