Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शोपियां में रात से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने आतंकी जाकिर और लतीफ को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

शोपियां में रात से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने आतंकी जाकिर और लतीफ को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

Bharat24 3 months ago

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ रात करीब 8 बजे शोपियां के सैदपोरा इलाके में शुरू हुई. सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि यहां दो आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया.

फायरिंग के बाद शुरू हुई मुठभेड़

जैसे ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की, छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.

सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में जाकिर गनई और लतीफ भट्ट नाम के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अधिकारियों ने अभी उनकी पहचान या मौत की पुष्टि नहीं की है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और किसी और आतंकी के छिपे होने की आशंका में सर्च ऑपरेशन जारी है.

शोपियां का इतिहास

शोपियां को लंबे समय तक दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका माना जाता रहा है. 1990 के दशक में यह आतंकवाद का बड़ा केंद्र था, जहां कई आतंकी संगठन सक्रिय थे.

हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद यहां आतंकियों की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं.

2015 के बाद फिर बढ़ी गतिविधि

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, 2015 के बाद यहां कुछ स्थानीय युवाओं के आतंकी संगठनों से जुड़ने की घटनाएं सामने आई थीं. हालांकि, पिछले कुछ सालों में लगातार ऑपरेशन के बाद स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है.

सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही अधिकारियों की ओर से पूरी जानकारी साझा की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bharat24