Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल

Bhaskar Digital 1 week ago

ई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाले समय में कई नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV दस्तक देने वाली हैं। ये गाड़ियां उन ग्राहकों के लिए खास होंगी, जो इलेक्ट्रिक कार की कम लागत और पेट्रोल कार की लंबी दूरी, दोनों का फायदा एक साथ लेना चाहते हैं।

प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करते हैं, जिससे बेहतर माइलेज और लंबी ड्राइविंग रेंज मिलती है।

इन SUV की खासियत यह होगी कि शहर में रोजाना की ड्राइविंग के दौरान इन्हें केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चलाया जा सकेगा। वहीं लंबी दूरी की यात्रा के समय पेट्रोल इंजन अपने आप सक्रिय हो जाएगा। इस वजह से इन वाहनों की कुल ड्राइविंग रेंज 1,200 किलोमीटर या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है।

BYD Seal U की सबसे ज्यादा चर्चा
आने वाली प्लग-इन हाइब्रिड SUV में सबसे ज्यादा चर्चा BYD Seal U की हो रही है। यह भारत में कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV हो सकती है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ी बैटरी पैक मिलने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV केवल बैटरी पावर पर करीब 126 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं बैटरी और पेट्रोल इंजन दोनों के इस्तेमाल से इसकी कुल रेंज 1,200 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। इसका फायदा यह होगा कि रोजाना ऑफिस या शहर के छोटे सफर के लिए कई लोग लंबे समय तक बिना पेट्रोल खर्च किए वाहन चला सकेंगे।

इन कंपनियों की SUV भी होंगी लॉन्च
भारत में प्लग-इन हाइब्रिड SUV सेगमेंट में सिर्फ BYD ही नहीं, बल्कि कई अन्य कंपनियां भी नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें MG Starlight 560, JSW Motors की Jetour T2 और BYD की प्रीमियम SUV Leopard 8 जैसी गाड़ियां शामिल हो सकती हैं।

इन वाहनों का लक्ष्य उन ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार खरीदने को लेकर अभी निश्चित नहीं हैं, लेकिन कम ईंधन खर्च और लंबी रेंज वाली कार चाहते हैं।

कैसे काम करती हैं प्लग-इन हाइब्रिड SUV?
प्लग-इन हाइब्रिड SUV को घर या चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा सकता है। बैटरी चार्ज होने पर वाहन इलेक्ट्रिक मोड में चलता है, जिससे पेट्रोल की खपत काफी कम हो जाती है। जब बैटरी का चार्ज खत्म होने लगता है, तो पेट्रोल इंजन अपने आप काम करना शुरू कर देता है।

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ड्राइवर को बार-बार चार्जिंग खत्म होने की चिंता नहीं रहती। शहर में इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का लाभ मिलता है और लंबी यात्रा के दौरान पेट्रोल इंजन अतिरिक्त रेंज उपलब्ध कराता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्लग-इन हाइब्रिड SUV भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल वाहनों के बीच एक मजबूत विकल्प बन सकती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital