Dailyhunt
आंधी-तूफान का कहर:  पकड़ी रेंज गेट के सामने सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, एक घंटे तक आवागमन ठप

आंधी-तूफान का कहर: पकड़ी रेंज गेट के सामने सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, एक घंटे तक आवागमन ठप

Bhaskar Digital 1 week ago

Pakdi, Maharajganj : सदर क्षेत्र के पकड़ी-खुटहा मुख्य मार्ग पर सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पकड़ी रेंज गेट के सामने सड़क किनारे खड़ा काफी पुराना और जर्जर आम का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात ठप रहा, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग की टीम को बुलाकर गिरे हुए पेड़ को कटवाने का कार्य शुरू कराया।

कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारु रूप से बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार्रवाई करने पर वन विभाग की सराहना की।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे कई अन्य पुराने और जर्जर पेड़ भी खड़े हैं, जो आंधी-तूफान के दौरान कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे पेड़ों की जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में पकड़ी रेंजर सुशांत मणि से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वनकर्मियों को भेजकर रास्ते पर गिरे हुए पेड़ को कटवाकर मार्ग को बहाल करा दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital