Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अब बस कुछ कदम दूर है मानसून! यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी

अब बस कुछ कदम दूर है मानसून! यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी

Bhaskar Digital 1 week ago

ई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों के भीतर केरल में दस्तक दे सकता है।

मानसून के आगमन के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं। अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल तथा तमिलनाडु के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 5 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। खासतौर पर 3 और 4 जून को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 जून को तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 और 5 जून को बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में 6 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी असर

राजस्थान में 2 जून को तेज तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 3 से 5 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 जून तक आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जबकि 6 जून को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 2 और 3 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 5 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 2 से 5 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। गुजरात में भी 4 जून तक कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत में बारिश का दौर

बिहार में 5 और 6 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। झारखंड में पूरे सप्ताह मौसम खराब बना रह सकता है और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 6 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 3 से 5 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में पूरे सप्ताह भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 4 से 7 जून तक अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 और 7 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में मानसून का सबसे ज्यादा असर

केरल और माहे में 3 से 7 जून के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कई इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश में 2 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि तेलंगाना में 5 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मानसून आने में क्यों हुई देरी?

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच जाता है। मौसम विभाग ने पहले 26 मई को इसके आगमन का अनुमान लगाया था, लेकिन बाद में इसमें देरी हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार प्रशांत महासागर में विकसित हो रही अल-नीनो जैसी परिस्थितियां मानसून की रफ्तार को प्रभावित कर रही हैं।

आईएमडी का कहना है कि हालांकि मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी हुई है, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। अगले 48 से 72 घंटों के भीतर केरल में मानसून की आधिकारिक दस्तक होने की पूरी संभावना है।

देशभर में मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि को देखते हुए प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ढोंगी बाबा ने प्रसादी दूध में नशाली पदार्थ मिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, राधाकुंड में गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital