Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अमरनाथ यात्रा में हादसा: कानपुर के श्रद्धालु की सांप के काटने से मौत, भगवती नगर यात्री निवास के बाहर सो रहा था युवक

अमरनाथ यात्रा में हादसा: कानपुर के श्रद्धालु की सांप के काटने से मौत, भगवती नगर यात्री निवास के बाहर सो रहा था युवक

Bhaskar Digital 1 week ago

मरनाथ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी एक श्रद्धालु की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा नगर निवासी 42 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार अपने साथियों के साथ यात्रा पर आए थे और भगवती नगर स्थित यात्री निवास के बाहर फुटपाथ पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। साथियों ने तुरंत उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल प्रशासन ने श्रद्धालु की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। सभी कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके साथ आए साथी श्रद्धालुओं को सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शोक का माहौल है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही ठहरें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital