Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bahraich : कैसरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 96 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

Bahraich : कैसरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 96 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Kaiserganj, Bahraich : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार प्रशासनिक व्यस्तताओं एवं उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के कारण 4 जुलाई को स्थगित कर दिया गया था।

इसके उपरांत सोमवार, 6 जुलाई को तहसील कैसरगंज सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।

समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने की। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव, तहसीलदार मीना गौड़, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव सहित राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष 90 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पुलिस प्रकरण, विद्युत आपूर्ति, सड़क, जलनिकासी, पेंशन, आवास योजना तथा अन्य जनहित से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।

संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital