Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bahraich :  पयागपुर में गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा; 9 मकान जमींदोज

Bahraich : पयागपुर में गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा; 9 मकान जमींदोज

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Payagpur, Bahraich : तहसील पयागपुर क्षेत्र के सचौली गांव में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम समाज एवं सड़क की भूमि पर बने 9 अवैध मकानों को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार अम्बिका चौधरी के अनुसार संबंधित अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

सोमवार को एसडीएम पयागपुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसका सीमांकन कराया जाएगा तथा भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी भी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital