Dailyhunt
Bahraich :  सर्विकल कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा कवच, किशोरियों का टीकाकरण शुरू

Bahraich : सर्विकल कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा कवच, किशोरियों का टीकाकरण शुरू

Bhaskar Digital 0 months ago

Visheshwarganj, Bahraich : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को किशोरियों के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शिवप्रसाद पांडे ने इसका विधिवत उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. कुनाल मिश्रा द्वारा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,

अधीक्षक डॉ. कुनाल मिश्रा ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वैक्सीन वर्तमान में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को लगाई जा रही है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर टीकाकरण किया जा रहा है। सर्विकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भविष्य में जड़ से खत्म करना और महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित करना।
बीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्विकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही समय पर टीका लगवाकर इससे पूरी तरह बचा जा सकता है।

सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं, स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद दिखी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सारंग श्रीवास्तव, डॉ. मनोज पांडे, डॉ. कुसुमाकर पांडे, चीफ फार्मासिस्ट शैलेंद्र द्विवेदी, प्रियंका सिंह, सोनी कुमारी, एएनएम विभा तिवारी और आशा संगिनी सुनीता तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital