Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Banda : आरपीएफ के हत्थे चढ़ा टिकट दलाल, बेच रहा था ई-टिकट

Banda : आरपीएफ के हत्थे चढ़ा टिकट दलाल, बेच रहा था ई-टिकट

Bhaskar Digital 1 week ago

Banda : रेलवे टिकट खरीदने में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए कई बार लोग दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं और अधिक पैसे देकर अपनी यात्रा पूरी करने को विवश हो जाते हैं। ऐसे ही आईआरसीटीसी (IRCTC) की पर्सनल आईडी का दुरुपयोग कर अनधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने वाला एक शातिर टिकट दलाल आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी के पास से आरपीएफ ने 20 ई-टिकट, कंप्यूटर, मोबाइल और नकदी बरामद की है।

अवैध टिकट दलालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब एक टिकट दलाल आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित द्विवेदी ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बगेहटा, थाना बबेरू निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से आरपीएफ ने 17 यूजर आईडी, 20 ई-टिकट, कंप्यूटर, मोबाइल, नकदी तथा करीब 50 हजार रुपये मूल्य के प्रिंट किए गए टिकट बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आरपीएफ थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया गया है कि इसी तरह अतर्रा कस्बा निवासी एक अन्य टिकट दलाल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि रेलवे टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदने चाहिए। रेलवे टिकटों की अनाधिकृत खरीद-फरोख्त दंडनीय अपराध है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital