Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Banda :  रोडवेज बस स्टैंड संचालन की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Banda : रोडवेज बस स्टैंड संचालन की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Bhaskar Digital 4 months ago

Banda : कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड संचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील में रोडवेज बस स्टैंड संचालन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

तहसील अधिवक्ता संघ ने कांग्रेसियों की मांग को जायज बताते हुए समर्थन की घोषणा की। प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द कस्बे में परिवहन निगम बस स्टैंड संचालन की मांग की गई।

कस्बे में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बदौसा रोड स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के संचालन की मांग तेज हो रही है। सोमवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज वाजपेयी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कस्बावासियों के साथ तहसील में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने मांग को जायज ठहराते हुए समर्थन का ऐलान किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि बदौसा रोड स्थित परिवहन निगम बस स्टैंड लंबे समय से शासन-प्रशासन की उदासीनता का शिकार है। निर्माण कार्य सुस्त रफ्तार से होने के कारण अराजक तत्वों ने खिड़की, टीन शेड आदि उखाड़ लिए हैं। कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।

सरकारी और डग्गामार वाहन मुख्य मार्ग में बसों को खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिससे आए दिन लोगों को जाम का दंश झेलना पड़ता है। चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द रोडवेज बस स्टैंड का संचालन न हुआ तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस नेता धीरज वर्मा, शिवशंकर सिंह, अमर बाबू सचदेवा, ज्ञानू गर्ग, अतुल दीक्षित पप्पू यादव, आशीष, बली कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

:सूर्या चौहान की मां की दूसरी इच्छा होगी पूरी: कातिल असद के घर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर, ढोल बजाकर दिया गया 15 दिन का अल्टीमेटम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital