Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Basti :  ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Basti : ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Bhaskar Digital 4 months ago

Sonha, Basti : सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

अमित पुत्र रामजी, निवासी दरियापुर जंगल टोला, तरकुलवा थाना सोनहा, अपनी मां और मौसी की लड़की आरती के साथ बाइक से सोनहा गए थे।

सोनहा से वापस अपने घर जाते समय, जैसे ही वे मंडप गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में आरती पत्नी रामकुमार, निवासी नयागांव, रुधौली थाना रुधौली, की मौके पर ही मौत हो गई।

अमित और आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने दोनों घायलों को सीएचसी भानपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है। आरती का हाथ कट गया और अमित को भी गंभीर चोटें आई हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को थाना परिसर में खड़ा करवा लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

: सूर्या चौहान की मां की दूसरी इच्छा होगी पूरी: कातिल असद के घर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर, ढोल बजाकर दिया गया 15 दिन का अल्टीमेटम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital