Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भोपाल में ईद-उल-अजहा की धूम:  ऐतिहासिक ताजुल मस्जिद और ईदगाह में लाखों ने अदा की नमाज; मुल्क में अमन-चैन की दुआ

भोपाल में ईद-उल-अजहा की धूम: ऐतिहासिक ताजुल मस्जिद और ईदगाह में लाखों ने अदा की नमाज; मुल्क में अमन-चैन की दुआ

Bhaskar Digital 1 week ago

भोपाल में ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। शहर की ईदगाह में सबसे पहले ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटे।

नमाज शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने अदा करवाई।

इसके बाद राजधानी की 56 बड़ी मस्जिदों और ईदगाह ग्राउंड में भी नमाज अदा की गई। ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और मस्जिद बिलकिश जहां सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में लाखों अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर खुतबा सुना और देश-प्रदेश में अमन, चैन, भाईचारे, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर पहुंचकर अल्लाह की राह में कुर्बानी की रस्म अदा की गई। शहर में अगले तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर जारी रहेगा।

शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी हैसियत के अनुसार अच्छी कुर्बानी करें और गरीबों व जरूरतमंदों तक तबर्रुक पहुंचाएं। साथ ही कुर्बानी के बाद निकलने वाले वेस्ट को नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से कुर्बानी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की भी अपील की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital