Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bijnor : हल्दौर में 2 ग्राम पंचायतों में योजना का शुभारंभ, अब 100 दिन की जगह 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा

Bijnor : हल्दौर में 2 ग्राम पंचायतों में योजना का शुभारंभ, अब 100 दिन की जगह 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Bijnor : हल्दौर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में विकसित भारत रामजी योजना का शुभारंभ कर दिया गया। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को अब 100 दिन की जगह 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा।

इतना ही नहीं, मजदूरी भी बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। योजना के शुभारंभ के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कंभौर और गडाना ग्राम पंचायतों में हुआ शुभारंभ

भारत रामजी योजना का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी सी.पी. पाण्डेय ने हल्दौर विकास खंड की कंभौर और गडाना ग्राम पंचायतों में किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और श्रमिकों को योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

100 की जगह मिलेगा 125 दिन का रोजगार

अधिकारियों ने बताया कि अब तक मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती थी। नई भारत रामजी योजना लागू होने के बाद यह अवधि बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त रोजगार और आय का अवसर मिलेगा।

मजदूरी बढ़कर हुई 300 रुपये प्रतिदिन

योजना के तहत मजदूरों की दैनिक मजदूरी में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले मनरेगा के तहत 252 रुपये प्रतिदिन मिलते थे, जबकि अब इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को 300 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital