Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bijnor : संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Bijnor : संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Bhaskar Digital 1 week ago

Bijnor : जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें तथा तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान करना सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकारीगण शिकायतों के निस्तारण के अहम कार्य को पूरी गम्भीरता और ज़िम्मेदारी के साथ लें और पूरे मानक के साथ निर्धारित अवधि में शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान और लंबित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी आख्या के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रहे।

आज संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 24 शिकायतें दर्ज की गयीं, जिन में 03 शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करा दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रितु रानी, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital