Dailyhunt
Chandauli :  डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Chandauli : डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Bhaskar Digital 3 days ago

Baburi, Chandauli : जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चकिया-मुगलसराय मार्ग पर स्थित बिठवल (भटौली) गांव के पास मिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार झा के रूप में हुई है, जो भटौली गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी चकिया की ओर से मुगलसराय जा रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया और शव को सड़क पर रखकर चकिया-मुगलसराय मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर मिट्टी लदे डंपर और भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारी डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक जिला अधिकारी स्वयं आकर उनकी बात नहीं सुनते और उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital