Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा:  गौचर ग्राउंड के पास अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्री महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा: गौचर ग्राउंड के पास अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्री महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Bhaskar Digital 1 week ago

र्णप्रयाग (चमोली) : चारधाम यात्रा मार्ग पर गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्री महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा निवासी राजकुमारी (67 वर्ष), पत्नी शशिकांत शर्मा, 15 मई को अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वह ऋषिकेश से बस द्वारा बदरीनाथ की ओर जा रही थीं।

गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी और आगे के दाहिने टायर के नीचे आ जाने से उनकी मौत हो गई।

चौकी इंचार्ज मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी चालक मितेश कुमार मोदी, निवासी मेहसाना (गुजरात) को गिरफ्तार कर बस को भी जब्त कर लिया गया है।

घटना के बाद दोनों बसों में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बसों के माध्यम से बदरीनाथ के लिए रवाना किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital